फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shakti Dhaba out of semi-finals after losing by eight runs

Bhadohi News: आठ रनों से शिकस्त खाकर शक्ति ढाबा सेमीफाइनल से बाहर

Sun, 31 Dec 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shakti Dhaba out of semi-finals after losing by eight runs
संवाद न्यूज एजेंसीज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे भदोही प्रीमियर लीग सीजन-2 में शनिवार को भी दो मैच खेले गए। जहां पहले मैच में श्रीऑटो एजेंसी से आठ रनों की शिकस्त खाकर शक्ति ढाबा की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं दूसरे मैच में भारत भिदिउरा लायंस की टीम ने शशांक मिश्र स्पोर्टिंग क्लब को तीन विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्री ऑटो एजेंसी ने 20 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में बैटिंग करने उतरी। शक्ति ढाबा की टीम 119 रन बनाकर आल आउट हो गई। 26 रन बनाने के साथ ही चार विकेट लेने वाले अभिषेक गुप्ता को भदोही विधायक जाहिद बेग ने मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शशांक मिश्रा स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने 82 रन बनाए। जवाब में भारत भिदिउरा लायंस की टीम ने 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाकर मैच जीत लिया। शानदार गेदबाजी के लिए शाश्वत को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed