{"_id":"8a322aa2cd8290f79b77cabf982f5fc2","slug":"severed-hand-support-the-struggle-for-justice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटे हाथ के सहारे न्याय के लिए संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटे हाथ के सहारे न्याय के लिए संघर्ष
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Fri, 25 Dec 2015 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बृहस्पतिवार को एसपी ने हाथ के कंकाल को पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट कराने के लिए भेजा।
गौरतलब है कि जिस युवक की मौत हुई है, वह अपनी बहन के अपहरण के मामले में मुख्य गवाह था।
गोपीगंज थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर में 29 अगस्त की रात कुछ लोगों ने 19 वर्षीय अरविंद को पार्टी देने के बहाने बुलाया, लेकिन उसके बाद वह लौटा नहीं। सुबह पिता राम विलास को सूचना मिली कि अरविंद का शव रेल पटरी पर पड़ा है।
राम विलास के अनुसार जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने शव बोरे में भर दिया था और समझाया कि पोस्टमार्टम मत कराओ, तुम्हारे बेटे ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
पुलिस ने आनन-फानन में गंगा किनारे ले जाकर शव को गंगा में विसर्जित कर दिया। लेकिन राम विलास को कुछ दिनों बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक क्षत-विक्षत हाथ मिला।
उसे नोचकर खाने वाला एक कौआ और कुत्ता भी पास में ही मृत अवस्था में पड़े थे। उन दोनों के शव नीले पड़ गए थे। पास में कुछ इंजेक्शन भी पड़े थे। तब उन्हें शक हुआ कि यह हाथ अरविंद का है और उसको जहर देकर मारा गया है। फिर शव रेल पटरी पर फेंका गया है।
राम विलास ने बताया कि मैंने इस बात की जानकारी गोपीगंज पुलिस को दी। आठ-नौ बार गोपीगंज थाने में न्याय की गुहार लगाई पर पुलिस ने कुछ नहीं किया।
इस पर वह 18 सितंबर को चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में गए। कोर्ट ने 31 अक्तूबर पुलिस को आदेश दिया कि हत्या का केस दर्ज कर जांच की जाए।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 29 नवंबर को गांव के रामबाबू, पंडित लाल और नेब्बू गुप्ता पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में खास यह है कि अरविंद की बहन का कुछ वर्ष पहले अपहरण हुआ था, जिसमें भी कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ था और उसमें अरविंद गवाह था।
वह पटना में नौकरी करता था और उस समय अपहरण मामले में ही गवाही देने भदोही आया था।
कोट...
साढ़े तीन महीने बाद अपने इकलौते बेटे को खोने वाले पिता को न्याय की आस जगी है। अब कटा हाथ मौत का राज खोलेगा। मामले में पुलिस ने मृतक की बहन के अपहरण में दोषी तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
- दीपक रावत, पीड़ित के वकील।
कोट...
कटे हाथ का पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया गया है। मामले में अपराध शाखा को जांच सौंपी गई है।
- अनिल कुमार राय, एसपी, भदोही