फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven smugglers arrested, 16 kg of ganja and three luxury cars recovered

सात तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो गांजा व तीन लग्जरी कार बरामद

Sun, 12 Sep 2021 04:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
Seven smugglers arrested, 16 kg of ganja and three luxury cars recovered
औराई कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर अंडरपास के समीप तथाकथित लूट कांड का क्राइम ब्रांच और पुलिस ने खुलासा कर दिया। शनिवार की रात विक्रमपुर स्कूल के पास से सात अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से तीन लग्जरी कार व 16 किलो गांजा बरामद किया गया। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने घटना का खुलासा किया। बताया कि नौ सितंबर 2021 को प्रशांत सिंह निवासी बलिहार बक्सर, बिहार ने पुलिस को सूचना दिया कि अंकित सिंह निवासी बलिहार के साथ हंडिया निवासी सुरेश सिंह के यहां मिलने जा रहा था। उसी समय घाटमपुर के समीप शौच के लिए रुके तभी चार अज्ञात व्यक्ति आए और आगे छोड़ने का निवेदन कर गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी स्टार्ट होते ही वे असलहा लगा दिए। टोल प्लाजा पार करने पर हम लोग शोर मचाने लगे तो वाहन पर से धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच और औराई पुलिस घटना के खुलासे के लिए सक्रिय हो गई। शनिवार की रात करीब नौ बजे विक्रमपुर स्कूल के पास से प्रशांत सिंह, कुमार सिंह, शनि सिंह निवासी बलिहार, बक्सर बिहार, दिग्विजय सिंह निवासी केवई हंडिया प्रयागराज, इरशाद अली निवासी सिविल लाइंस प्रयागराज, देवेंद्र सिंह निवासी बटबंधपुरी थाना करारी कौशांबी, पंकज दूबे निवासी सुगनीपुर थाना सरायइनायत प्रयागराज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में प्रशांत ने बताया कि सभी साथियों के साथ मिलकर गांजा तस्करी का काम करता था। नौ सितंबर को उसकी कार लेकर अन्य साथी गांजा तस्करी के लिए गए। उसमें फंस न जाए इसलिए लूट का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार को ढाई क्विंटल गांजा देने की बात थी, लेकिन पूरा माल नहीं मिला। जो मिला वह पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से 80 हजार 608 रुपये नकद और 16 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम में स्वॉट टीम प्रभारी विनोद कुमार दुबे, एसएचओ औराई सदानंद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed