{"_id":"5f64ef628ebc3e98276abb8f","slug":"seven-including-daughter-of-bahubali-mla-sued-bhadohi-news-vns548039714","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली विधायक की बेटी समेत सात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली विधायक की बेटी समेत सात पर मुकदमा
विज्ञापन
लालानगर। ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र के कुनबे की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को पुलिस ने उनकी बेटी सीमा मिश्रा, पौत्र विकास मिश्र, गिरधारी पाठक के साथ चार अज्ञात के खिलाफ धमकी, बलवा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इससे उनके करीबियों की धड़कने बढ़ गईं हैं।
धनापुर निवासी उनके रिश्तेदार सूर्य कमल तिवारी पुत्र कृष्ण मोहन तिवारी ने शुक्रवार को गोपीगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की बेटी, पौत्र समेत अन्य लोग लगातार फोन पर धमका रहे हं। उनके घर में घुसकर गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए विधायक की बेटी सीमा मिश्र समेत अन्य के खिलाफ धारा 147, 342, 452, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
बताते चलें कि महीने भर पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ उनके रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी की तहरीर पर विधायक उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्र और बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें ज्ञानपुर विधायक चित्रकूट जेल में बंद हैं जबकि उनकी पत्नी एमएलसी राम लली मिश्र और बेटे विष्णु मिश्रा फरार चल रहे हैं। पुलिस दोनों के खिलाफ कुर्की का नोटिस भी जारी कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि शिकायत पर विधायक की बेटी समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे के खिलाफ हो रही कार्रवाई से करीबियों की धड़कने बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि पुलिस उनके करीबियों पर भी शिकंजा कस सकती है।