फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   settlement of five cases on village resolution day

ग्राम समाधान दिवस पर पांच मामलों का निस्तारण

Wed, 25 May 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
settlement of five cases on village resolution day
कुसौड़ा में ग्राम समाधान दिवस पर गांव के समस्या का निस्तारण करते लेखपाल और प्रधान। - फोटो : BHADOHI
राजस्व और पंचायतीराज विभाग की ओर से बुधवार को पंचायत भवन कुसौड़ा में एक नई पहल ग्राम समाधान दिवस की शुरुआत कर प्रशासनिक स्तर पर बढ़ने वाले बोझ को हल्का करने का कार्य किया है। जिसमें चार मामलों का त्वरित निस्तारण होने से फरियादियों को बुधवार को पंचायत भवन पहुंचने की खुशी रही।
विज्ञापन

लेखपाल रजनीश बघेल ने बताया कि दिवस पर आए वरासत के चार, चकरोड सीमांकन का एक कुल पांच मामलों का त्वरित निस्तारण कराया गया है। वृद्धा, विधवा, दिव्यांग, पारिवारिक लाभ, मिड-डे-मील, पोषाहार, राशन वितरण, राशन कार्ड, फसल क्षतिपूर्ति, अगलगी, अतिक्रमण जैसे मामलों को पंजीकृत कर समयसीमा के अंदर निस्तारित करने का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन

फरियादी छोटेलाल बिंद, पवन कुमार, दिलीप कुमार ने कहा कि विभागीय पहल को साकार करने के लिए शासन-प्रशासन स्तर से शासनादेश जारी कर देना चाहिए। प्रदेश में सरकार का गठन होने पर हजारों रुपये से निर्मित पंचायत भवन का सही उद्देश्य ग्रामीणों के लिए अब साबित होने लगा है। बताया कि गांव से तहसील, ब्लाक समेत अन्य दफ्तरों की दूरी 10 से 15 किलोमीटर दूर ही रहता है। किसी भी मामले को लेकर जाने से पूरा दिन लग जाता है। वाहन किराया के रुप में आर्थिक शोषण सहना विवशता बनी रहती है। जिले स्तर पर लगे समाधान दिवस पर अधिकारियों के न रहने पर सहायक अधिकारी उतनी जिम्मेदारी नहीं निभाते जिससे प्रति समाधान दिवस पर शिकायत करने वालों की संख्या अधिक रहती है। ग्राम समाधान दिवस सभी 546 ग्राम पंचायतों में अनिवार्य करने से ग्रामीणों को भागमभाग वाली झंझटों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल के निवेदन पर दी अनुमति : एसडीएम
ज्ञानपुर। एसडीएम भदोही चंद्रशेखर ने कहा कि जिले स्तर के समाधान दिवसों में एक बढ़ रहे बोझ को कम करने का सरल उपाय ग्राम समाधान ही है। लेखपाल रजनीश बघेल के निवेदन पर कुसौड़ा पंचायत भवन में ग्राम समाधान दिवस लगाने की अनुमति दी गई थी जिसका परिणाम ग्रामीणों के हित में आया है। बाद लेखपाल, ग्राम सचिव की पहल जारी रही तो आने वाले समय में बड़ा बोझ भी हल्का नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed