{"_id":"66d36c2fe365efc578021d84","slug":"service-of-watchman-terminated-for-hosting-birthday-party-pharmacist-and-doctor-removed-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-116107-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जन्मदिन की पार्टी देने में चौकीदार की सेवा समाप्त, फार्मासिस्ट और चिकित्सक हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जन्मदिन की पार्टी देने में चौकीदार की सेवा समाप्त, फार्मासिस्ट और चिकित्सक हटाए गए
विज्ञापन
सुरियावां सीएचसी के करियावं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर रात में जाम झलकाना भारी पड़ गया। डीएम विशाल सिंह के निर्देश पर सीएमओ ने फार्मासिस्ट और चिकित्सक वहां से हटा दिए गए, जबकि चौकीदार की सेवा समाप्त कर दी गई है। फार्मासिस्ट की एक वेतन वृद्धि को भी रोका गया। फार्मासिस्ट को चकटोडर पीएचसी और चिकित्सक को सेमराधपुर पीएसी भेजा गया, जबकि दोनों स्थानों से फार्मासिस्ट और चिकित्सक को करियावं की जिम्मेदारी सौंपी गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार चौकीदार का जन्मदिन होने के कारण वह पीएचसी पर सबको पार्टी दिए थे।
बृहस्पतिवार शाम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करियावं के स्वास्थ्यकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें फार्मासिस्ट, चिकित्सक, चौकीदार के साथ ही कुछ ग्रामीण शराब पीते दिखे। वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद सीएमओ डॉ. एसके चक ने जिलाधिकारी विशाल सिंह को मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में एक फार्मासिस्ट और चौकीदार दिख रहे हैं। वहीं गांव के भी कुछ लोग हैं।
मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया। शनिवार को नामित अफसरों ने जांच रिपोर्ट सौंपी। जिसमें पाया गया कि 27 अगस्त को चौकीदार विनय कुमार ने अपने जन्मदिन पर अस्पताल परिसर में पार्टी रखी थी। उस पार्टी में सभी लोग शामिल हुए। पूरे प्रकरण में वह दोषी पाया गया। इसी आधार पर उसकी सेवा समाप्त करते हुए संबंधित फर्म को पत्र लिखा गया।
विज्ञापन
इसके अलावा पीएचसी करियावं के फार्मासिस्ट पंकज कुमार पटेल को चकटोडर पीएचसी भेजते हुए एक वेतन व़ृद्धि को रोक दिया गया। चकटोडर पीएचसी पर तैनात अनिल राजपूत को करियावं भेज दिया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रियरंजन तिवारी को सेमराध जबकि वहां के डॉ. डीके वर्मा को करियावं भेजा। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रो पर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।