फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Semrad landed on the street rural road repairs

सेमराध मार्ग के मरम्मत को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

Thu, 19 Mar 2015 02:28 AM IST
Semrad landed on the street rural road repairs
Semrad landed on the street rural road repairs Updated Thu, 19 Mar 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
Semrad landed on the street rural road repairs
 आरोप लगाया कि जिले का प्रमुख धार्मिक स्थल होने के बाद भी मार्ग की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। अविलंब मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन



भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार को दोपहर में धनतुलसी तिराहे के पास प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

आरोप लगाया कि विभागीय उदासीनता के चलते बाबा सेमराधनाथ धाम तक जाने वाला मार्ग अब तक दुरूस्त नहीं हो सका। इससे करीब दस किमी तक लोगों को जाने में काफी परेशान होना पड़ता है। कहा कि सेमराधनाथ धाम पर जाने के लिए जिले के अलावा आसपास के जिले के लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन


 सड़क की जर्जरता के कारण आए दिन साइकिल और बाइक  सवारगिरकर चोटिल हो जाते हैं। सड़क पर कई स्थानों पर एक से दो फीट तक गड्ढा है, अक्सर गड्ढे में फंसकर लोग गिर जाते हैं। कहा कि जिले के दो धार्मिक स्थलों में सीतामढ़ी मार्ग दुरुस्त कर दिया गया लेकिन सेमराध मार्ग की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रदर्शन करने वालों में पप्पू पांडेय, राजेश कुमार, प्रदीप दूबे, नागेश्वरनाथ दूबे, चंचल, लखन गुप्ता, बंगाली, शिवशंकर, नरेंद्र, गौरीशंकर, अवकाश सिंह, कलक्टर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed