फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seed treatment will improve yield

बीज शोधन से बेहतर होगी पैदावार

Mon, 01 Nov 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Seed treatment will improve yield
ज्ञानपुर। रबी सीजन शुरू होने के साथ ही विशेषज्ञ किसानों को बेहतर खेती की सलाह दे रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के फसल सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. मनोज पांडेय ने विज्ञप्ति जारी कर किसानों को बीज शोधन की सलाह दी। बताया कि फसलों में तमाम रोग बीज से फैलते हैं। रोगाणुओं की उग्रता बढ़ने पर अंकुरण से लेकर फसल तैयार होने तक रोग का प्रकोप बना रहता है। रबी फसलों में गेहूं व जौ में झूलसा, चना में उकठा, बीज सड़न, तना गलन पत्ती धब्बा रोग का खतरा होता है। मटर में झूलसा व उकठा रोग होता है। इसी तरह लहसुन-प्याज में झूलसा व गोभी में पत्ती धब्बा, मिर्च, टमाटर व गोभी-बैगन में पौध गलन रोग का खतरा होता है। बीज शोधन के लिए कार्बेंडाजिम 37.5 फीसदी थीरम 37.5प्रतिशत (विटावेक्स पावर) अथवा कार्बेंडाजिम 50प्रतिशत डब्ल्यूपी की दो ग्राम मात्रा प्रति किलोग्राम बीज की दर से शोधन कार्य करें अथवा रसायनों के अतिरक्ति जैविक नियंत्रक जैसे ट्राइकोडरमा पाउडर की दस ग्राम मात्रा प्रति किलोग्राम बीज की दर से शोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed