{"_id":"5eabde5c8ebc3e90784e4a95","slug":"second-patient-of-corona-found-in-bhadohi-district-sent-to-divisional-hospital-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi Breaking: जिले में मिला कोरोना का दूसरा मरीज, मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर भेजा गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi Breaking: जिले में मिला कोरोना का दूसरा मरीज, मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर भेजा गया
Fri, 01 May 2020 02:01 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 01 May 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले को शुक्रवार को ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरेंज जोन में शामिल किया, लेकिन ये खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी और जिले में कोरोना का दूसरा मरीज मिल गया है। औराई क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला 35 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे होम क्वारंटीन किया गया था। शुक्रवार को पॉजिटिव मिलने के बाद उसे मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर भेज दिया गया और परिवार को भदोही के एमबीएस अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
औराई क्षेत्र के नारायणपुर (कलूटपुर) गांव निवासी 35 वर्षीय युवक गत 27 अप्रैल को मुंबई से घर आया था। स्वास्थ्य टीम ने उसका स्वैब जांच के लिए भेजकर उसे होम क्वारंटीन कर दिया था। 28 को सैंपल जांच के लिए बनारस भेजा गया। शुक्रवार को रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव निकला। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य टीम उसे अस्पताल में क्वारंटीन करा रही है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
यह भदोही जिले में मिलने वाला दूसरा मरीज है। इससे पूर्व 10 अप्रैल को बिहार के कटिहार का युवक कानपुर से अपने घर जाते समय भदोही के शेल्टर होम में रखा गया था, जहां वह रैंडम जांच में पॉजिटिव मिला था। यह दूसरा मरीज है, जो जिले का रहने वाला भी है।