फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SDM removed encroachment by running campaign

अभियान चलाकर एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण

Sat, 30 Jan 2021 08:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
SDM removed encroachment by running campaign
गोपीगंज नगर में अतिक्रमण हटवाते सदर एसडीएम चंद्रशेखर राम। - फोटो : BHADOHI
लालानगर। सदर एसडीएम चंद्रशेखर राम ने शनिवार को गोपीगंज नगर में पुलिस बल के साथ मिर्जापुर रोड तिराहा, खड़हट्टी मोहाल तक हुए अतिक्रमण को हटवाया। हिदायत दी है कि पुन: अतिक्रमण होने पर जुर्माना के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका परिषद प्रशासन ने राजमार्ग के डिवाइडर समेत गली-मोहल्ले, राजमार्ग के मुख्य लेन पर होने वाले अतिक्रमण पर सख्ती दिखाई जा रही है। लगभग 25 लोगों के खिलाफ जारी हो चुके नोटिस का भी असर नहीं है। ओवरब्रिज का का निर्माण न होने तक घंटों जाम में फंसने वालों को राहत देते हुए राजमार्ग प्राधिकरण ने ओवरब्रिज का निर्माण कराकर तीन माह पूर्व ही आवागमन शुरू करा दिया, लेकिन ओवरब्रिज के नीचे मुख्य लेन पर तरह-तरह की दुकानें सजाने वालों से न जाम से मुक्ति मिल रही है न सड़क दुर्घटना से। जिला प्रशासन की सख्ती पर एसडीएम सदर चंद्रशेखर राम के साथ ईओ अमिता सिंह, कोतवाल केके सिंह ने अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटवाया। अभियान टीम में मंगला प्रसाद पांडेय, विष्णु पांडेय, अचल श्रीवास्तव समेत पालिका कर्मचारी और बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed