{"_id":"61eac8ed46c39f313f0c2278","slug":"screws-tightened-on-bahubali-mla-vijay-mishra-two-arms-license-revoked-new-case-was-filed-yesterday-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही: विधायक विजय मिश्र पर कसा शिकंजा, दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त, कल ही दर्ज हुआ था नया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: विधायक विजय मिश्र पर कसा शिकंजा, दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त, कल ही दर्ज हुआ था नया मुकदमा
Fri, 21 Jan 2022 08:23 PM IST
उत्पल कांत
भदोही: विधायक विजय मिश्र पर कसा शिकंजा, दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त, कल ही दर्ज हुआ था नया मुकदमा
भदोही: विधायक विजय मिश्र पर कसा शिकंजा, दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त, कल ही दर्ज हुआ था नया मुकदमा
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 21 Jan 2022 08:23 PM IST
सार
विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही। अवमानना के मामले में वाराणसी के जैतपुरा थाने में केस दर्ज होने के अगले ही दिन शुक्रवार को शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र पर शिकंजा कसता जा रहा है। भदोही जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी ने बृहस्पतिवार को विधायक के दो समेत आठ शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए। अब तक विधायक के कुनबे के पांच शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
आगरा जेल में बंद विधायक विजय मिश्र समेत 10 लोगों पर गुरुवार को ही अवमानना के मामले में वाराणसी के जैतपुरा थाने में केस दर्ज किया गया था। रिश्तेदार का भवन एवं फर्म हड़पने के आरोप में गोपीगंज थाने में सितंबर 2020 में मुकदमा दर्ज होने के बाद विधायक पर सामूहिक दुष्कर्म सहित नौ मुकदमे दर्ज हुए।
विज्ञापन
जिले में आठ शस्त्र लाइसेंस निरस्त
इस सिलसिले में तत्कालीन जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने नोटिस जारी करते हुए विधायक का आपराधिक इतिहास भी तलब किया था। विधायक इस समय आगरा जेल में निरुद्ध हैं। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि विधायक विजय मिश्र पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पढ़ेंः वाराणसी में बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के बेटे-बेटी सहित 10 पर एक और मुकदमा दर्ज
उनके असलहे के लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट डीएम के यहां भेजी गई थी। विधायक के दो समेत जिले में आठ शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। बताया कि एक अक्तूबर से अब तक 104 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।