फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   School vehicle overturned in a ditch, three children injured

Bhadohi News: स्कूल वाहन गड्ढे में पलटा, तीन बच्चे घायल

Tue, 24 Sep 2024 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
School vehicle overturned in a ditch, three children injured
औराई। कोतवाली क्षेत्र के नकटापुर गांव के समीप सोमवार की सुबह बच्चों से भरा स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। बीएसए और एआरटीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

औराई के गरौली में बेसिक एजुकेशन सेंटर नाम का विद्यालय संचालित है। सोमवार को सुबह साढ़े सात बजे शुकुलपुर निवासी चालक राजेंद्र प्रसाद यादव स्कूल वाहन में बच्चों को लेकर विद्यालय जा रहा था। स्कूल से कुछ दूरी पहले ही वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। जिससे वाहन में सवार 12 बच्चों में रोशनी 8, शनि 9 निवासी त्रिलोकपुर और पवन 12 निवासी चिंतामणिपुर घायल हो गए।
विज्ञापन

कुछ युवकों ने बच्चों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय मयफोर्स मौके पर पहुंचे और वाहन को कब्जे में ले लिया। एआरटीओ राम सिंह यादव और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे। बच्चों का हाॅल जानने के बाद बीएसए ने बीईओ औराई को जांच सौंपते हुए विद्यालय को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल मान्यता प्राप्त है, लेकिन लापरवाही बरती गई है। प्रभारी निरीक्षक औराई ने बताया कि बच्चों को हल्की चोट आई है। वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभिभावकों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह के भीतर औराई में तीसरी घटना, 13 बच्चे घायल
औराई। एक माह में स्कूल पलटने की औराई क्षेत्र में यह तीसरी घटना हुई है। इसके पहले 29 अगस्त को कैयरमऊ में हुए हादसे में सात बच्चे घायल हो गए। इसके बाद सात सितंबर को समधा में स्कूली वैन पलटने से भी तीन बच्चे घायल हुए। बार-बार हादसे के बाद भी न तो स्कूल संचालक चेत रहे हैं और न ही परिवहन विभाग। कैयरमऊ में वैन पलटने के बाद उप संभागीय परिवहन विभाग ने संचालक को नोटिस भेजा था। स्कूल के सातों वाहनों का फिटनेस फेल हो गया, लेकिन अब तक उन वाहनों को जब्त नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed