{"_id":"68ed4b88ff95303feb058ff7","slug":"school-topper-aditi-became-dios-for-a-day-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-133241-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: स्कूल की टाॅपर अदिति बनीं एक दिन के लिए डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: स्कूल की टाॅपर अदिति बनीं एक दिन के लिए डीआईओएस
विज्ञापन
डीआईओएस बनी छात्रा अदिती यादव दाएं और डीआईओएस। स्रोत: सूचना विभाग
- फोटो : samvad
मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को भारत भारती इंटरमीडिएट कॉलेज गोपीगंज की छात्रा अदिति यादव को एक दिन के लिए सांकेतिक डीआईओएस बनाया गया। अदिति झम्मनपुर गांव निवासी सुभाष यादव की बेटी हैं।
उसने हाईस्कूल में 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया था। अदिति ने कई शिक्षकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बिछियां इंटर कॉलेज के एक अध्यापक की समस्या पर भी ध्यान दिया।
अदिति ने विद्यालयों में बेहतर लैब सुविधाओं और अध्यापकों के लिए वेतन व प्रोत्साहन की व्यवस्था की बात कही। वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। डीआईओएस अंशुमान ने अदिति से पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रा को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि महिलाएं सशक्त हों और समाज की मुख्य धारा से जुड़ें।