{"_id":"61d5d875863730037e5faf76","slug":"school-operators-in-preparation-for-online-education-bhadohi-news-vns63195165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शिक्षा देने की तैयारी में स्कूल संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन शिक्षा देने की तैयारी में स्कूल संचालक
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर हाईस्कूल तक के स्कूल मकर संक्राति तक बंद हो गए हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ गई है। स्थिति सामान्य न होने पर निजी और सरकारी स्कूलों में आनलाइन कक्षाएं चलाने की तैयारी की जा रही है।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर से बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक प्रभावित हुई। लॉकडाउन, गाइडलाइन के कारण शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन नहीं हो सका। 2021 में कोरोना की दूसरी लहर आने पर आनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर स्कूल खोल लिए गए। अब एक बार फिर देश में तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने हाईस्कूल तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद कर दिया है। ऐसे में फरवरी-मार्च में संभावित बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को चिंता बढ़ गई है। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र अनुज सरोज ने कहा कि परीक्षा नजदीक आ गई है। कोरोना के कारण पढ़ाई बाधित होगी। छात्र श्याम यादव का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई से फायदा कम मिलता है, हालांकि कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है। प्रेमा देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामशेखर ने कहा कि बोर्ड परीक्षा से पूर्व छात्रों की पढ़ाई जरूरी है। ऐसे में अगर कोरोना के कारण स्थिति खराब होगी तो ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि अभी कोई आदेश शासन से नहीं आया है। यदि संचालक ऑनलाइन शिक्षा देना चाहते हैं तो दे सकते हैं। बताते चलें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान माध्यमिक शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम की पढ़ाई दूरदर्शन के ई-ज्ञान गंगा, यू-टयूब चैनल, स्वयं प्रभा चैनल पर ही ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई। हालत सामान्य होने पर कक्षाएं शुरू हो गई। जिले में मौजूदा समय में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 183 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें 35 राजकीय, 26 सहायता प्राप्त और 120 से अधिक वित्तविहीन हैं।