फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Scheduled Caste student returning from exam beaten FIR instructions issued deduct salaries of two teachers

UP: परीक्षा देकर लौट रहे अनुसूचित छात्र की पिटाई, पांच पर FIR; नदारद दो शिक्षामित्रों का वेतन काटने का निर्देश

Sat, 28 Feb 2026 11:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 28 Feb 2026 11:11 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही में यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरी तरफ, खंड शिक्षा अधिकारी दो शिक्षामित्रों के वेटन काटने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Scheduled Caste student returning from exam beaten FIR instructions issued deduct salaries of two teachers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

इमामपुर गांव में हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के मोमिनापुर गांव निवासी सौरभ सोनकर शुक्रवार को रानीपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा देने आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी इमामपुर मार्ग पर पहले से घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने छात्र को लात-घूंसों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के पिता अशोक सोनकर की शिकायत पर पुलिस ने सरायख्वाजा क्षेत्र के मखलेपुर निवासी सर्वसेन, जपटापुर निवासी आदिल मोहम्मद व यूसुफ, और बड़उर गांव के चंदन व सत्यम बिंद के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राम आसरे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नदारद मिले दो शिक्षामित्रों का वेतन काटने का निर्देश, प्रधानाध्यापकों को फटकार
परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राजेश कुमार वैश्य ने शनिवार को क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले दो शिक्षामित्रों का मानदेय रोकने और अव्यवस्था मिलने पर प्रधानाध्यापकों को फटकार लगाने की कार्रवाई की गई।

बीईओ सुबह 9:05 बजे सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर पहुंचे। यहां शिक्षक तो उपस्थित थे लेकिन शिक्षामित्र पूनम देवी गायब मिलीं। समय से ड्यूटी पर न होने के कारण बीईओ ने नाराजगी जताते हुए उनका एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया।

निरीक्षण में मिलीं खामियां

अगला छापा सुबह 10:39 बजे गजना स्कूल में हुआ, जहां शिक्षामित्र अंजू देवी अनुपस्थित पाई गईं। बीईओ ने तत्काल प्रभाव से उनके खिलाफ भी एक दिन का मानदेय काटने की कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान कुछमुछ विद्यालय में छात्र संख्या काफी कम मिली और परिसर में गंदगी का अंबार लगा मिला। इस पर बीईओ ने प्रधानाध्यापक को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह एक रूटीन चेकिंग थी और भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ड्यूटी में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। प्रधानाध्यापक अपने स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed