फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SC will continue the struggle until the release certificate

एससी प्रमाणपत्र जारी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

Tue, 03 May 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Tue, 03 May 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
SC will continue the struggle until the release certificate
धनगर अधिकार यात्रा का ज्ञानपुर में स्वागत करते समाज के लोग।
 प्रांतीय धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर के नेतृत्व में इलाहाबाद से शुरू हुई धनगर अधिकार रथयात्रा ऊंज, जंगीगंज, गोपीगंज होते हुए सोमवार शाम छह बजे ज्ञानपुर पहुंची। यात्रा का समाज से जुड़े लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। 
विज्ञापन

जेपी धनगर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 24 अक्टूबर 2013 के शासनादेश और चुनावी घोषणा पत्र 2014 में वादा करने के बाद भी एससी प्रमाण पत्र जारी नहीं कराया। इसके विरोध में प्रदेश के विभिन्न जिलों में रथयात्रा के माध्यम से समाज के लोगों को जागरूक करने के साथ ही प्रशासन को अल्टीमेटम दिया जा रहा है। कहा कि अनुसूचित जनजाति आयोग के आदेश के बाद भी प्रशासनिक अफसर प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं। कहा कि जब तक प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा वह आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने ज्ञानपुर के शीतल पाल तिराहे के समीप स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शीतल पाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। युवा नेता अखिलेश प्रकाश पाल ने कहा कि आगामी विस चुनाव में समाज राजनीतिक दलों को अपनी ताकत का एहसास दिलाएगा। इस मौके पर बाबूराम पाल, रूपधारी पाल, रवींद्र पाल, देव नारायण पाल, जयसिंह पाल, सुरेश, हीरालाल पाल, बच्चन पाल, सोहन पाल, रामयज्ञ पाल, हरिलाल पाल, सहित कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed