फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Saw the progress of construction work at Bhadohi station.

Bhadohi News: भदोही स्टेशन पर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी

Sun, 05 May 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Saw the progress of construction work at Bhadohi station.
भदोही। अमृत भारत योजना के तहत भदोही रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण किया जा रहा है। निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए शनिवार को दोपहर उत्तर रेलवे के अधिकारी भदोही स्टेशन पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों पर कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों से कहा कि निर्माण के चलते पेयजल की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे विशेष निरीक्षण यान से उत्तर रेलवे के सहायक मंडल प्रबंधक (अयोध्या) सचिन वर्मा तथा मुख्य परियोजना प्रबंधक (लखनऊ) विकास गोयल जंघई की ओर से भदोही स्टेशन पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। स्थानीय अधिकारियों से पुराने भवन को ध्वस्त करने से पहले यात्री सुविधाओं का ध्यान रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्लेटफार्म पर चल रहे शेड बढ़ाने के कार्य को शीघ्र पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन

गर्मी को देखते हुए स्टेशन पर पेयजल, यात्री शेड के लिए यात्रियों को भटकना न पड़े यह भी उन्होंने निर्देशित किया। सहायक मंडल प्रबंधक (अयोध्या) सचिन वर्मा ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तर रेलवे के जंघई, बादशाहपुर, मडियाहूं समेत कई स्टेशनों पर कार्य चल रहा है। कार्य में तेजी लाने तथा कार्य की गुणवत्ता देखने के लिए हम लोग आए हैं। उन्होंने भदोही में हो रहे कार्य पर संतोष जताया। स्पष्ट किया कि जो मानचित्र बना है, उसके अनुरूप ही स्टेशन का माडल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अफसरों से भी उन्होंने मुलाकात की और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने दोनों प्लेटफार्मों और निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, निर्माणाधीन आवासीय भवन, नए फुटओवरब्रिज का भी व्यापक रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम के साथ वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा.श्रेयांश, सहायक वाणिज्य प्रबंधक सैफुल्लाह, वाणिज्य निरीक्षक सुधांशु अमावी, निर्माण एजेंसी के पीके सिंह, विकास सिंह सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed