फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   sarroee mein kuposhit bachchon ka deeem ne jaana haal Hall saw malnourished children in Srroi DM

सर्रोई में कुपोषित बच्चों का डीएम ने जाना हाल

Fri, 22 Apr 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Fri, 22 Apr 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
 sarroee mein kuposhit bachchon ka deeem ne jaana haal Hall saw malnourished children in Srroi DM
खुद गोद लिए गए ग्राम सर्रोई में कुपोषित बच्चों का हाल लेते जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु
 जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने गुरुवार को भदोही तहसील और स्वयं गोद लिए गए ग्राम सर्रोइ में कुपोषित बच्चों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान आंगनबाडी केंद्र सर्रोइ में कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को दिए जाने वाले आहार आदि की जानकारी भी उन्होंने ली। अति कुपोषित बच्चों का वजन कराकर देखा और वहां आईं गर्भवती महिलाओं को फल वितरण और भोजन कराया। 
विज्ञापन

डीएम सुबह 10 बजे प्राथमिक विद्यालय सर्रोई पहुंच गए थे। वहां पहले से ही कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों व उनकी माताओं को बुला लिया गया था। डीएम ने सूची के आधार पर बच्चो का वजन कराया और मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश राज्य पोषण मिशन के तहत डीएम ने सर्रोई ग्राम को गोद लिया है। 
विज्ञापन

बाल विकास पुष्टाहार परियोजना अधिकारी, यामिनी रंजन ने बताया कि छह माह पूर्व यहां 40 अति कुपोषित बच्चे मिले थे, लेकिन हर माह डीएम के निरीक्षण के चलते वह वह संख्या 11 पर आ गई है। डीएम ने शासन की योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को भोजन कराने के साथ फल भी वितरित कराए। बताया कि अभी यह योजना सरोई, अछवर, इटवा कलां व सराय जगदीश में चलाई जा रही है।  इस दौरान निरीक्षण के दौरान समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. रामाशीष भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील सुंदरीकरण में देरी पर लगाई फटकार
भदोही (ब्यूरो)। 40 लाख रुपये से सुंदरीकरण हो रहे तहसील का गुरुवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने निरीक्षण किया। इस बावत उन्होंने बताया कि भदोही तहसील में एसडीएम न्यायालय, बेंच, पार्क शौचालय, तहसील सभागार के निर्माण के साथ साथ पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण इकाई को कार्य में हो रही देरी पर अपनी नाराजगी जताई और फटकार लगाई। उन्होंने निर्देशित किया की चाहे रात दिन काम करना पड़े कार्य समय सीमा के भीतर पूरा हो जाना चाहिए। वे लापरवाही इतना नाराज हुए कि यहां तक कह दिया कि यदि समय पर काम नहीं पूरा हुआ तो कोतवाली मोें मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कराएंगे। निरीक्षण में एसडीएम आशाराम यादव, तहसीलदार हेमंत कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed