फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sardar Patel was a unifier

एकता के सूत्रधार थे सरदार पटेल

Sun, 01 Nov 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sun, 01 Nov 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel was a unifier
 वक्ताओं ने कहा कि लौह पुरुष ने एकता और अखंडता का संदेश दिया। वह एकता के सूत्रधार थे। 
विज्ञापन



नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि भारत स्काउट गाइड के आयुक्त शीतला प्रसाद ने लौह पुरुष को देश का शिल्पी बताया।

कहा कि देश की कई रियासतों को एक कर आधुनिक भारत का निर्माण किया। इस मौके पर सारिका रावत, रागिनी मौर्य, चंद्रेश राय, आशीष मौर्य, अंजू, लकी भारद्वाज, उदय सिंह आदि मौजूद रहे।

 डिबाए अध्यक्ष सुधाकर पांडेय की अध्यक्षता में बार हाल में शनिवार को गोष्ठी आयोजित कर लौहपुरुष की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सुशील कुमार, हृदयनाथ तिवारी, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कौलापुर संवाददाता के अनुसार नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष बाल मुकुंद कसेरा की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित कर सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने दोनों नेताओं को देश की विभूति बताया। इस मौके पर संतोष बघेल, अवधेश बिंद, अशोक मिश्रा, गुलाम मुस्तफा अंसारी, अनुपम अग्रवाल, घनश्याम कौशल, प्रशांत चौरसिया आदि मौजूद रहे।

प्राथमिक विद्यालय चितईपुर में हेडमास्टर अरविंद पाल, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय दानूपुर पश्चिम पट्टी में शिक्षक अखिलेश सिंह, प्राथमिक विद्यालय जोरई में शिक्षक राकेश सिंह की अध्यक्षता में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।
 इसी तरह एकता दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर और आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर के बच्चों की मूंसीलाटपुर स्टेडियम में स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई।

 इस दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता भी हुई। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण दत्त पांडेय द्वारा सरदार पटेल के एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

शिक्षक अखिलेश कुमार, मानिक चंद्र यादव ने बच्चों को बच्चों को एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाएं रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर नंद लाल गुप्ता, महेंद्र कुमार, रंजना देवी, रागिनी यादव आदि उपस्थित रहे।

 विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह ने लौहपुरुष के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया। कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने जो बलिदान दिया, उसे भुलाया नहीं जा सकता।

खमरिया संवाददाता के अनुसार, शहीद नरेश इंटरमीडिएट कालेज में शनिवार को सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी ने गोपीगंज स्थित कैंप कार्यालय पर लौहपुरुष की जयंती मनाई।

जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रतीक लौह पुरूष सच्चे अर्थों में भारत माता के सच्चे सूपत थे। महामंत्री नागेंद्र सिंह, श्रीनिवास चतुर्वेदी, मायाशंकर पासी, छत्रपति सिंह ने भी विचार प्रस्तुत किए।


इस मौके पर संतोष तिवारी, सभाजीत सिंह, ताराशंकर दूबे, विधानचंद्र, सुशील, नंदलाल मौर्य आदि मौजूद रहे। वहिदानगर: बेरवा पहाड़पुर स्थित श्री हीरानंद पांडेय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सरकार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, ऋषि प्रकाश मिश्रा, रविकांत त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed