{"_id":"629e4be40f11292f8f3f3a1e","slug":"sanskrit-knowledge-test-will-be-held-in-council-schools-bhadohi-news-vns657559220","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में होगी संस्कृति ज्ञान परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में होगी संस्कृति ज्ञान परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों में मानवीय मूल्यों और संस्कृति संचेतना बढ़ाने के लिए अब परिषदीय विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कराई जाएगी। इस संबंध में निदेशालय का पत्र आते ही शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर 16 जून के बाद आवेदन लेने के निर्देश दिए गए हैं।
गायत्री प्रज्ञा पीठ हरिद्वार की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कराई जाती है। अब तक इसमें निजी स्कूलों के बच्चे ही शामिल होते रहे हैं। इसमें उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को पुरस्कार देने के साथ ही पीठ की ओर से भविष्य की पढ़ाई में जरूरी सहायता दी जाती है। परीक्षा में देश की संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। शासन ने अब परिषदीय स्कूलों में यह परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। पांचवीं से आठवीं तक के बच्चे इसमें शामिल होंगे। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह ने कहा कि निदेशालय का पत्र मिला है। अभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। परीक्षा की तिथि अभी तय नहीं हुई है। स्कूल खुलने पर आवेदन करने वाले बच्चों के नाम भेजे जाएंगे।