फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sample for food items by raiding

छापा मारकर खाद्य सामग्री के लिए सैंपल

Mon, 19 Oct 2020 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Sample for food items by raiding
घोसिया बाजार में किराना की दुकान पर जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। नवरात्र, दीपावली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली, मिलावटी सामान की बिक्री पर रोक लगाने, नमूूूनों की रिपोर्ट आने पर दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में तेजी दिखाई है। सोमवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने घोसिया, चौरी, देवनाथपुर बाजार में छापा मारकर कर नमकीन, सत्तू, जीरा, साबूदाना का सैंपल एकत्रित कराते हुए जांच के लिए लैब भेजकर घोसिया बाजार में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार की दुकान से घटिया नमकीन को काफी मात्रा में नष्ट करा दिया और हिदायत दी गई है कि पुन: शिकायत मिलने पर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। बाजार में मानक को पूरा करने वाले सामान की बिक्री कराई जाए। चौरी बाजार से जीरा और साबूदाना का सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है, जिसमें किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो कार्रवाई तय है। टीम की इस कार्रवाई से बाजारों में भागदौड़ मची रही।
विज्ञापन

कई दुकानदार दुकानों का शटर गिराकर इधर-उधर हो लिए। अधिकारियों ने दावा किया है कि वैश्विक महामारी के दौर में झटका खा चुका व्यापारी वर्ग ग्राहकों को झांसे में रखकर आर्थिक स्थिति मजबूत करने की पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। ज्ञानपुर नगर, भदोही, औराई, सुरियावां, दुर्गागंज, दानूपुर, पाली, कोइरौना, जंगीगंज, लालानगर, खमरि या नगर, उगापुर, कठारी, माधोसिंह, अभोली, मतेथू, बाबूसराय, महाराजगंज, सुभाषनगर, ऊंज, वहिदानगर के बाजार भी निशाने पर लिए गए हैं, जहां टीम शीघ्र ही बड़ी कार्रवाई करेगी। टीम में विनोद वर्मा, रामसूरत यादव, जेपी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed