फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Samajwadi party MLA Zahid beg seen with Deputy CM Brajesh Pathak in bhadohi

Bhadohi: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ दिखे सपा विधायक जाहिद , लाल टोपी के सवाल पर ली चुटकी

Wed, 08 Feb 2023 11:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Feb 2023 11:54 PM IST
सार

सपा विधायक जाहिद बेग ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफों के पुल बांधें और रामचरित मानस को लेकर बयान देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी अपना मत रखा।

विज्ञापन
Samajwadi party MLA Zahid beg seen with Deputy CM Brajesh Pathak in bhadohi
लाल टोपी में नजर आए सपा विधायक जाहिद बेग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को भदोही में थे। जनपद भ्रमण के दौरान सुरियावां में अटल प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस दौरान मंच पर डिप्टी सीएम के साथ सपा विधायक जाहिद बेग भी दिखे जो चर्चा में रहा। इस दौरान विधायक जाहिद ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफों के पुल बांधें और रामचरित मानस को लेकर बयान देने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


मंच पर अपनी उपस्थिति को लेकर जाहिद बेग 'अटलजी अमर रहें' का नारा लगाते हुए कहा कि  उनकी प्रतिमा का अनावरण होना काफी सुखद है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सर्वमान्य नेता थे। अटल जी हमेशा लोगों को एकजुट करने की बात करते थे। लाल टोपी पहनकर कार्यक्रम में पहुंचने के सवाल पर उन्होंने चुटकी ली। मुस्कुराते हुए कहा कि मेरी लाल टोपी देखकर भाजपा के लोग भी समाजवादी पार्टी में शामिल होना चाहेंगे।

विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से सहमत नहीं

 विधायक जाहिद बेग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में सभी विधायकों को बुलाया जाता है। हमें भी बुलाया गया था। कार्यक्रम मेरे ही विधानसभा क्षेत्र में था। मीडिया ने उनसे रामचरित मानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के दिए बयान को लेकर पूछा तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं इससे सहमत नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने स्कूली बच्चों से किया संवाद, पूछा खाना मिल रहा कि नहीं

Samajwadi party MLA Zahid beg seen with Deputy CM Brajesh Pathak in bhadohi
भदोही में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को जनपद भ्रमण के दौरान ब्लॉक में योजनाओं का लोकार्पण और लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। सुरियावां के अटल चौराहे पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यापर्ण व नमन किया। उनके व्यक्तित्व, कृतत्व व संदेशों पर प्रकाश डाला। अटल प्रतिमा अनावरण के साथ ही अटल चौराहे पर गोल चक्कर का निर्माण समेत कई अन्य कार्यों का लोकार्पण भी किया।

वार्ड छह के दलित बस्ती में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से मिले। सीएचसी सुरियावां का निरीक्षण करते हुए मदर न्यूबार्न केयर यूनिट और 20 हेल्थ वेलनेस सेंटर का लोकार्पण किया। कम्पोजिट विद्यालय चकदुखरन और आदर्श प्राथमिक विद्यालय कस्तुरीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक कक्षा में जाकर छात्र/छात्राओं से संवाद करते हुए मेहनत व लगन से पढ़कर आगे बढ़ने को कहा।  बच्चों से पूछा कि आज खाना मिला की नहीं। सभी बच्चों ने हां में जवाब दिया। 

सांड को भगाने में छूटे पुलिसकर्मियों के पसीने

अटल प्रतिमा के अनावरण से कुछ मिनट पहले एक सांड ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की चिंता बढ़ा दी। डिप्टी सीएम के पहुंचने से पहले सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर एक सांड घुस गया। भीड़ को देखकर वह इधर-उधर भागता रहा। उसे हटाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान दौड़ लगाते रहे। डिप्टी सीएम के आने से पूर्व उसे उक्त क्षेत्र से हटा दिया गया। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 

आप नेता को पुलिस ने हिरासत में रखा

उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने बुधवार को आप नेता राजेश मौर्य को हिरासत में रखा। पीड़ित ने बताया कि वह नगर की बदहाल समस्या को लेकर डिप्टी सीएम को ज्ञापन देना चाहता था लेकिन पुलिस सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक थाने में बिठाए रही।

लखनऊ पहले लक्षमणनगरी ही थी

भदोही भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने  लखनऊ के नाम बदलने के सवाल पर कहा कि उसका पुराना नाम लक्ष्मणनगरी ही था। अभी सरकार उस पर काम कर रही है। भविष्य में जैसी जरूरत होगी वैसा ही काम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed