फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Salute to the spirit of the villagers The contractors did not pay attention

ग्रामीणों के जज्बे को सलाम : ठेकेदारों ने नहीं दिया ध्यान, ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया खड़ंजा

Sun, 29 Dec 2024 08:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 29 Dec 2024 08:30 PM IST
सार

व्यवस्था को जमीन पर उतारने का दावा करने वालों को ये खबर जरूरी पढ़नी चाहिए। यहां ग्रामीणों ने विरोध तो किया मगर  समस्या का हल श्रमदान से निकाल लिया है। कैड़ा गांव में ठेकेदार सड़क निर्माण को लेकर उदासिन हुआ तब ग्रामीणों ने खुद के द्वारा सड़क बनानी शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Salute to the spirit of the villagers The contractors did not pay attention
स्वयं के द्वारा बनाया खडंजा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सुरियावां ब्लॉक क्षेत्र के कैड़ा गांव में ठेकेदारों के उदासीन रवैये से नाराज ग्रामीणों ने खुद ही खड़ंजा निर्माण शुरू कर दिया। छह महीने पहले क्षेत्र पंचायत की ओर से पुराने ईंट को उखाड़कर पक्का निर्माण शुरू किया। ग्रामीणों ने मानक सही न होने पर विरोध शुरू कर दिया।

विज्ञापन


उसके बाद काम को बंद कर दिया गया और कहा कि गेहूं की कटाई के बाद बनेगी। इसी गांव के राजस्व गांव चक जग बंधन में यादव, शर्मा, राजपूत के करीब 15 से परिवार रहता है। जिनका इसी मार्ग से आना जाना होता है।
विज्ञापन


ठेकेदारों की तरफ से ध्यान न देने पर रविवार को ग्रामीणों ने खुद ही श्रमदान कर खंड़जा मार्ग दुरूस्त किया। इस मौके पर उमा शंकर यादव, जैल सिंह, बंशीधर यादव, सुनील यादव, इंद्र बहादुर यादव, शीतला प्रसाद यादव, गुंडी यादव, कृपा शंकर शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed