फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Salute to Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev

Bhadohi News: भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को किया नमन

Sun, 24 Mar 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Salute to Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev
ज्ञानपुर। नगर स्थित शहीद पार्क में जय बाबा बर्फानी ग्रुप की ओर से शहीद दिवस मनाया गया। शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। ब्रह्मा मोदनवाल ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश के लिए आजादी के आंदोलन में भारत माता के लाल के रूप में शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी।
विज्ञापन

आजाद भारत के स्वप्नदृष्टा के रूप में वे हंसते-हसंते सूली पर चढ़ गए। शहीदों की शहादत की यह परंपरा भारत के प्रत्येक युवा वर्ग के प्रेरणा स्रोत के रूप में, देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति उत्कृष्ट बलिदान के रूप में युगों युगों तक याद की जाएगी। इस मौके पर राकेश यादव, लट्टू रावत, राकेश देववशी, राजेंद्र सरोज, गुड्डू हाशमी, रमेश भंडारी आदि रहे। भदोही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर में शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। प्रधानाध्यापक धीरज सिंह ने कहा कि 22 साल के अल्प आयु में देश पर मर मिटने का जज्बा रखने वाले हम सबके सर्वदा प्रेरणा श्रोत रहेंगे। बच्चों ने भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारों से विद्यालय परिसर को गुंजायमान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed