फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Salesman arrested for selling liquor mixed with water, case filed against contractor

Bhadohi News: पानी मिलाकर बेच रहा था शराब सेल्समैन गिरफ्तार, ठेकेदार पर केस

Sun, 30 Mar 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Salesman arrested for selling liquor mixed with water, case filed against contractor
आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को सुरियावां कोतवाली के कस्तूरीपुर बाजार में मिलावटी शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन

पानी मिलाकर शराब बेचने के आरोप में सेल्समैन दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से मिलावटी शराब बरामद किया। मामले में पुलिस ने शराब की दुकान की लाइसेंसधारी सरिता पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आबकारी विभाग के अधिकारियों को सुबह शिकायत मिली कि कस्तूरीपुर बाजार में शराब में पानी मिलाकर बेचा जा रहा है।
इसके बाद आबकारी विभाग की टीम सक्रिय हुई। पुलिस फोर्स के साथ आबकारी विभाग की टीम कस्तूरीपुर बाजार स्थिति शराब की दुकान में दबिश दी। दुकान में मौजूद शराब की जांच की तो शराब पानी मिला पाया। इसके बाद टीम ने दो पेटी मिलावटी शराब, 11 पेटी कोल्डड्रिंक, 19 पेटी टेट्रापैक शराब, 10 पेटी ब्रांडेड शराब ब्लू बरामद किया।
विज्ञापन

टीम ने शराब का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। सेल्समैन दीपक कुमार निवासी छोटा डीह, ज्ञानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सेल्ममैन दीपक कुमार ने बताया कि अनुज्ञापी सरिता पांडेय के कहने पर ही वह शराब में पानी मिलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी एवज में ठेकेदार उसे पैसे देती थी। आबकारी निरीक्षक गुलाब सिंह की तहरीर पर सुरियावां कोतवाली की पुलिस ने सेल्समैन दीपक और दुकान की अनुज्ञापी सरिता पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आबकारी अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई थी। सेल्समैन पुलिस की गिरफ्त में है। दुकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शराब का सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed