{"_id":"644d628da0c5be08ab07a634","slug":"salary-of-45-including-district-malaria-officer-and-three-chc-superintendents-withheld-bhadohi-news-c-20-1-179542-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जिला मलेरिया अधिकारी व तीन सीएचसी अधीक्षक समेत 45 का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जिला मलेरिया अधिकारी व तीन सीएचसी अधीक्षक समेत 45 का वेतन रोका
विज्ञापन
ज्ञानपुर। संचारी रोग नियंत्रण माह में लापरवाही बरतने पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने जिला मलेरिया अधिकारी सहित तीन सीएचसी अधीक्षक और 15 जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया। सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। हिदायत दिया कि सुधार होने तक वेतन बहाल नहीं किया जाएगा।
जिले में दो अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान में मलेरिया, डेंगू, वायरल बुखार जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जगह-जगह छिड़काव करने और जागरूक करने का निर्देश दिया गया था। अभियान में आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सर्वे करना था। खांसी-जुकाम जैसे लक्षण के रोगियों को भी चिह्नित करना था। शासन-प्रशासन की सख्त हिदायत के बाद भी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। जिससे शासन की ओर से जारी सर्वे में जिले को 69वीं रैंक मिली। जिसको लेकर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने नाराजगी जताई।
उन्होंने जिला मलेरिया अधिकारी व सीएचसी अधीक्षक सुरियावां, दुर्गागंज, औराई के अलावा सभी बीपीएम, बीसीपीएम, एचईओ, एआरओ, आरआई, पर्यवेक्षक सहित कुल 45 जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया। उन्होंने चेतावनी दिया कि जब तक सुधार नहीं होगा वेतन बहाल नहीं किया जाएगा। कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों को एक्टिव कर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाएं।
विज्ञापन
-- -- -
इनसेट
कागजों में ही चलता है अभियान
ज्ञानपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत तो उच्चाधिकारियों की ओर से हरी झंडी दिखाकर शुरू कर दिया जाता है, लेकिन महीने भर चलने वाला यह कार्यक्रम सिर्फ खानापूर्ति तक सिमट जाता है। यही कारण है कि 75 जिलों वाले सूबे में भदोही को 69वीं रैंक मिली।