फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sabir was murdered in a dispute over children

बच्चों के विवाद में साबिर की हुई थी हत्या

Fri, 25 Jun 2021 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Sabir was murdered in a dispute over children
कोतवाली क्षेत्र के दत्तीपुर गांव में नहर के किनारे युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे की तलाश कर रही है। निशानदेही पर पुलिस ने चाकू, खून से सना कपड़ा और बाइक को बरामद किया। बच्चों के मामूली विवाद में साबिर की हत्या हुई थी। शुक्रवार को औराई कोतवाली में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दत्तीपुर गांव के सामने कृषि अनुदान केंद्र के पास नहर की पटरी पर बृहस्पतिवार की सुबह युवक का शव मिला। जिसकी शिनाख्त भदोही के घमहापुर निवासी साबिर के रूप में हुई। घटना के खुलासे के लिए सीओ अजय कुमार, कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच को जिम्मेदारी दी गई थी। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्या में शामिल सौदागर अली को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी सौदागर ने बताया कि मृतक साबिर के बड़े भाई कासिम का मेरे भाई अमजद से एक माह पूर्व बच्चों की बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें अमजद को हल्की चोटें आई थी। जिसकी रंजिश को लेकर 23 जून की रात एक अन्य साथी इरफान निवासी काशीपुर के साथ साबिर को लिया। उसे शराब पिलाने का लालच दिया तो वह तैयार हो गया। पूर्व नियोजित साजिश के तहत उसे महराजगंज के एक ढाबे पर लेकर गए जहां शराब पिलाई गई। उसके बाद दत्तीपुर नहर के पास सुनसान स्थल पर उसका गला काटकर हत्या कर लाश को पानी भरे खेत में फेंक दिया । आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक चाकू, आरोपी का खून से सना कपड़ा और एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले लिया। गिरफ्तारी टीम में स्वॉट प्रभारी विनोद दूबे, प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, कांस्टेबल सर्वेश राय, तुफैल अहमद ,नरेंद्र सिंह, नागेंद्र यादव, सुनील कन्नौजिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed