फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rural stadium and open gym will be built in Duttipur with five crore

Bhadohi News: पांच करोड़ से दत्तीपुर में बनेगा ग्रामीण स्टेडियम व ओपन जिम

Mon, 21 Jul 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rural stadium and open gym will be built in Duttipur with five crore
ज्ञानपुर। औराई के दत्तीपुर गांव में जल्द ही स्टेडियम और ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा। इस पर पांच करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

जमीन मिलने पर मंडलायुक्त और डीएम की संस्तुति पर तहसीलदार औराई ने उक्त भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम दर्ज करा दिया है। शेष चार अन्य ब्लॉकों में इसके लिए जमीन की तलाश में प्रशासन जुटा है।
जिले में मूंसीलाटपुर में जिला स्टेडियम तो बना है लेकिन वह जिले के एक किनारे पर स्थित होने के चलते भदोही ब्लाॅक के खिलाड़ियों को छोड़ दिया जाए तो अन्य ब्लाॅक के खिलाड़ी दूर होने के चलते वहां पहुंच नहीं पाते हैं। इसे देखते हुए अब जिले के प्रत्येक ब्लाॅक में ग्रामीण स्टेडियम बनाने की योजना तैयार की गई है। डीघ ब्लॉक में ग्रामीण मिनी स्टेडियम पहले से बना है। यहां पर जरूरी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। दत्तीपुर में साढ़े चार बीघा जमीन मिल गई है।
विज्ञापन

जहां पर जल्द ही ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम का निर्माण शुरू होगा। डीएम शैलेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण स्टेडियम एवं ओपन जिम का निर्माण होने से आसपास के गांवों के बच्चों के लिए खेलकूद में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को विकसित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कल्याण अधिकारी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पांच ब्लॉकों में ग्रामीण स्टेडियम बनाया जाना है। एक स्टेडियम को बनाने में पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। दत्तीपुर में जमीन विभाग के नाम दर्ज हो चुकी है। जल्द ही स्टीमेट बनाकर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed