{"_id":"57fa9fb64f1c1b7c5228e81e","slug":"rural-house-of-the-captain-arrived-the-siege","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घर पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के घर पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Mon, 10 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर।जिला मुख्यालय से सटे टकटैयां गांव में पात्र गृहस्थी सूची में धांधली का आरोप लगाते हुए सैकड़ो ग्रामीण रविवार को ग्राम प्रधान के घर पहुंच गए। सूची से नाम कटने पर नाराज ग्रामीणों ने प्रधान का घेराव किया। सूची को निरस्त करने, कोटेदार पर कार्रवाई की मांग की गई। प्रधान के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
रविवार को दोपहर बाद सौ से अधिक ग्रामीण शोर मचाते हुए ग्राम प्रधान के घर पहुंच गए। कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधान का घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार की मनमानी से सूची में गड़बड़ी की गई। पात्रों के बजाए अपात्रों को सूूची में शामिल किया गया है। प्रधान से कहा कि जनता की समस्याओं के लिए वह कोटे की दूकान की जांच कराएं और सूची सही कराएं। जिससे जरूरतमंद लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिल सके।
चेतावनी दी कि सूची में बदलाव नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विरोध जताने वालों में गुलाब, रामगरीब,महेश, पिंटू, राम दुलार, योगेंद्र समेत कई लोग रहे।