फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RTE: Rs 6 crore received for fee reimbursement

आरटीई : शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए मिले छह करोड़ रुपये

Sat, 13 Jun 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
RTE: Rs 6 crore received for fee reimbursement
ज्ञानपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाने वाले 365 कांवेंट स्कूलों को छह करोड़ दो लाख 26 हजार की संजीवनी मिल गई है। बच्चों के शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए शासन ने पैसा जारी कर दिया है। अब शिक्षा विभाग 450 की दर से 11 हजार 550 बच्चों के पैसा विद्यालयों को जारी करेगा।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कान्वेंट स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2850 बच्चों का लॉटरी के माध्यम से चयन कर स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया। इसके अलावा पूर्व के करीब नौ हजार बच्चे भी विद्यालयों में पढ़ रहे हैं। 2017-18 से लेकर 2021-22 तक बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति काफी समय तक नहीं आई, लेकिन 2023 से लगातार हर साल पैसा जारी हो रहा है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद शासन ने फीस प्रतिपूर्ति के लिए छह करोड़ दो लाख 26 हजार रुपये जारी कर दिया। कुल 365 विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत नामांकित 11 हजार 550 बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed