फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RTE: Application will be made from one to the second phase

आरटीई : एक से दूसरे चरण के लिए होगा आवेदन

Tue, 31 Dec 2024 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
RTE: Application will be made from one to the second phase
ज्ञानपुर। जिले में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए दूसरे चरण का आवेदन एक जनवरी से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

19 तक आवेदन लेने के बाद सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कर 24 जनवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। पहले चरण में 2584 आवेदनों में लॉटरी सिस्टम से 1283 बच्चों का चयन किया गया। चयनित बच्चों को 27 दिसंबर तक प्रवेश दिलाना था, लेकिन अभी शत प्रतिशत बच्चों को प्रवेश नहीं मिला है।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी कान्वेंट विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। जिनके पढ़ने से लेकर कापी-किताब तक का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए एक दिसंबर से ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में एक से 19 दिसंबर तक कुल 2584 आवेदन आए। सत्यापन में करीब आठ सौ आवेदन निरस्त हो गए। 1700 आवेदनों की लॉटरी में 1283 बच्चों का चयन किया गया। अब दूसरे चरण के प्रवेश की कवायद शुरू हो गई है।

एक जनवरी से इसके लिए विभागीय पोर्टल खुल जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि एक से 19 जनवरी तक आवेदन लिया जाएगा। उसके बाद आवेदनों का सत्यापन होगा। 24 जनवरी को लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन और 27 जनवरी तक प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed