फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RTE: 2584 applications in first phase, luck will open today

आरटीई : प्रथम चरण में 2584 आवेदन, आज खुलेगी किस्मत

Tue, 24 Dec 2024 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
RTE: 2584 applications in first phase, luck will open today

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए प्रथम चरण में 2584 आवेदन आए हैं। आवेदनों का सत्यापन भी पूर्ण कर लिया गया है। अभिभावकों का सहमति पत्र लेने के बाद 24 दिसंबर यानि मंगलवार को लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें चयनित होने वाले बच्चों को 27 दिसंबर तक काॅन्वेंट स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।

आरटीई के तहत निजी काॅन्वेंट विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। जिनके पढ़ने से लेकर काॅपी-किताब तक का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। पूर्व के वर्षो में यह प्रक्रिया मार्च-अप्रैल तक शुरू होती थी, जिसके कारण अक्तूबर-नवंबर तक प्रवेश चलता रहता था। इससे एडमिशन लेने वाले बच्चों को पढ़ाई में पिछड़ना पड़ता था। शिक्षा सत्र 2024-25 में बदलाव हुआ और जनवरी से शुरू किया गया, लेकिन 2025-26 में दिसंबर से ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पहले चरण में एक से 19 दिसंबर तक आवेदन लिया गया। इसमें छह ब्लॉक से कुल 2584 आवेदन आए। सत्यापन पूर्ण करने के बाद लॉटरी निकालने की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को कमेटी के समक्ष लॉटरी निकलेगी। इसमें बच्चों की किस्मत खुलेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि 24 दिसंबर को लॉटरी निकलेगी। उसमें जिन बच्चों का चयन होगा 27 दिसंबर तक प्रवेश दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण की प्रक्रिया एक से 27 जनवरी, तीसरे चरण में एक से 27 फरवरी और चौथे चरण में एक से 27 मार्च तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल में नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही बच्चों को प्रवेश दिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed