फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rs 1.61 crore will go to the accounts of two and a half thousand beneficiaries

Bhadohi News: ढाई हजार लाभार्थियों के खाते में जाएगा 1.61 करोड़

Sat, 16 Sep 2023 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.61 crore will go to the accounts of two and a half thousand beneficiaries
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत साढ़े नौ हजार में अब ढाई हजार लाभार्थियों को एकल शौचालय के निर्माण के लिए छह-छह हजार की पहली किस्त भेजी जाएगी। सत्यापन कार्य पूर्ण होने पर विभाग दो हजार 690 लाभार्थियों के खाते में एक करोड़ 61 लाख रुपये भेजने की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के छह ब्लॉकों में करोड़ों की लागत से दो लाख 35 हजार व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण हुआ है। छूटे पात्रों को लाभ देने के लिए वर्ष 2021 में आवेदन मांगे गए थे। इसमें 32 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। 2022 में आवेदन की संख्या अधिक होने पर लाभार्थियों की संख्या भी डेढ़ हजार से बढ़ाकर 5200 कर दी गई। ब्लॉकों से सत्यापन होने पर विभाग ने 5200 लाभार्थियों के खाते में दो चरणों में 12 हजार रुपये भेजे। 32 हजार आवेदकों में मात्र पांच हजार को लाभ मिल सका। इससे बड़ी संख्या में पात्र योजना से वंचित रह गए। इसको लेकर विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेजा। इसमें दिव्यांग, गरीब, विधवा सहित अन्य शामिल रहे। शासन ने विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इससे वित्तीय वर्ष 2023- 24 में नौ हजार 690 एकल शौचालयों के निर्माण होंगे। शुरुआती दौर में सात हजार लाभार्थियों का सत्यापन होने पर पहली किस्त की रकम भेजी गई। अब ढाई हजार का सत्यापन पूर्ण होने पर एक करोड़ 61 लाख 40 हजार की धनराशि भेजी जाएगी। जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन सरोज पांडेय ने बताया कि दूसरे चरण में नौ हजार 690 एकल शौचालयों का लक्ष्य मिला है। करीब सात हजार के खाते में पहली किस्त जा चुकी है। दो हजार 690 का सत्यापन भी पूर्ण हो चुका है। अब उनके खाते में भी पैसे भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed