फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ROB's hopes increased, Madho Singh stuck for three years

Bhadohi News: कंधिया आरओबी की बढ़ी उम्मीद, माधोसिंह तीन साल से अटका

Thu, 07 Mar 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
ROB's hopes increased, Madho Singh stuck for three years
जिले में बहुचर्चित दो आरओबी का निर्माण सालों से अटका हुआ है। बनारस को जोड़ने वाली कंधिया फाटक और मिर्जापुर को जोड़ने वाली माधोसिंह आरओबी निर्माण न होने से हर दिन बड़ी संख्या में लोगाें को परेशानी हो रही है। हालांकि कंधिया फाटक के निर्माण की जिम्मेदारी एनएचएआई को मिलने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई, लेकिन माधोसिंह आरओबी निर्माण में सेतु निगम की देरी लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-रामबाग रूट स्थित माधोसिंह क्रॉसिंग पर बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर 2022 से ही प्रक्रिया चल रही है। मई 2022 में इसे 1.36 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने का दावा किया गया था। इस संबंध में राज्य सेतु निगम निर्माण से संबंधित औपचारिकताएं भी पूरी कर ली थीं। इस बीच एनएचएआई ने आपत्ति जताते हुए हाईवे के आरओबी के निर्माण पर अपना अधिकार जताया था। काफी खिंचतान के बाद लगभग छह माह पहले इसके निर्माण की जिम्मेदारी एनएचएआई को ही सौंप दी गई है। इसके बाद से ही यह मामला लंबे समय से अटका हुआ है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए फरवरी 2022 में जिले के दौरे पर आए सीएम योगी ने यहां पर आरओबी निर्माण की घोषणा की थी। उस समय लोगों को जल्द इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी थी। उसके बाद से अब तक माधोसिंह फाटक के पास आरओबी निर्माण का मामला अटका हुआ है। इस संबंध में नेशनल हाईवे के सहायक अभियंता आशीष पाल ने बताया कि कंधिया की तरह माधोसिंह आरओबी को भी एनएचएआई ही बनाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हर आधे से एक घंटे पर गिरता है फाटक, खुब लगता है जाम
भदोही-मिर्जापुर अंतर प्रांतीय मार्ग सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक है। यह मार्ग भदोही, जौनपुर, प्रयागराज, वाराणसी जिले को जोड़कर लुंबिनी-दुद्धी पहुंचने का सरल मार्ग भी है। उक्त से यात्री औराई चौराहा आकर कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, रायबरेली, सुल्तानपुर, अकबरपुर, कौशांबी, बाबतपुर, मंझनपुर, चंदौली समेत अन्य दूरदराज क्षेत्रों के लिए निजी और सरकारी बसों से यात्रा शुरु करते हैं। जौनपुर से औराई और मिर्जापुर, सोनभद्र, ड्रामंडगंज, मांडा, जिगना, महुआरीकला, नैनी से मय वाहन आने वालों को उस समय माधोसिंह रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की स्थिति में जाम का सामना करना पड़ता है। यहां हर आधे से एक घंटे के बीच फाटक गिरता है। इस बीच कई बार दो से तीन-तीन ट्रेनें गुजरती हैं। ट्रेनों के गुजरने के इंतजार में कई बार तो डेढ़ से दो किमी तक जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed