फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roadways buses are not stopping in the city, traders protest

नगर में नहीं रुक रहीं रोडवेज बसें, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 20 Dec 2020 06:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses are not stopping in the city, traders protest
सरकारी बसों के ठहराव की मांग को लेकर गोपीगंज में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : BHADOHI
लालानगर। गोपीगंज नगर स्थित स्टैंड पर रोडवेज बसों के न रुकने से नाराज व्यापारियों ने रविवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि वाराणसी में तैनात क्षेत्रीय अधिकारियों की मिलीभगत से निगम और ग्रामीण डिपो की बस का इंतजार यात्री स्टैंड पर करते रह जाते हैं। चालक-परिचालक बस स्टैंड पर रुकने बजाय ओवरब्रिज से आगे निकल जाते हैं।
विज्ञापन

नगर उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर जुटे व्यापारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और ग्रामीण डिपो की लगभग दो सौ बसें वाराणसी से प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, कौशांबी, हंडिया, सैदाबाद, रामनाथपुर, झूंसी, चंदौली समेत अंतर प्रांतीय क्षेत्रों के लिए चलतीी हैं लेकिन जब से नगर में एनएचएआई ने ओवरब्रिज का निर्माण कराकर आवागमन शुरू कराया है तब से बसों का लाभ यात्रियों को नहीं मिल रहा है। निजी बस संचालक वैश्विक महामारी का उल्लंघन कर यात्रियों से मनमानी किराए की वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन

विडंबना की बात यह है कि ठंड के मौसम में बस चालक और परिचालक दूरदराज क्षेत्रों यात्रा करने वालों पूर्वी छोर के झिरिया पुल और पश्चिमी छोर पर कठौता के पास उतार कर चल देते हैं और यात्री महिलाओं, बच्चों के साथ लगभग ढाई किलोमीटर पैदल चलकर नगर में पहुंचते हैं। चोरी, छिनैती आदि को लेकर हमेशा यात्री भयभीत रहते हैं जिसका कोई असर न निगम के अधिकारियों पर पड़ रहा है न ग्रामीण डिपो की जिम्मेदारी संभालने वालों पर। दोनों छोर के बाहर बिना किसी अनुमति के बस चालक बसों को कहीं आधे घंटे तो कहीं 20 मिनट तक तक रोकते हैं जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने में निगम और ग्रामीण डिपो ने सख्त कदम नहीं उठाया तो राजमार्ग को जाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में श्रीकांत जायसवाल, रमाकांत गुप्ता, गुड्डू चौधरी, फिरोज खान, शिव अग्रहरी, दिलीप मिश्रा, बंगाली वर्मा, पवन वर्मा, अभिषेक जायसवाल, संतोष मोदनवाल आदि रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने कहा कि पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रहे प्रतिभागियों की भीड़ अधिक होने से बस चालक आगरा और मथुरा के लिए बढ़ रहे हैं। जैसे ही भीड़ कम होगी स्थलीय निरीक्षण कराकर बसों को स्टैंड पर रोकने के लिए सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed