{"_id":"67129c61e6f5d123770c3b8b","slug":"road-accident-in-lakshapur-screams-on-the-spot-half-a-dozen-injured-four-wheeler-damaged-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: लक्षापुर में सड़क दुर्घटना, मौके पर मची चीख पुकार, आधा दर्जन घायल, चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: लक्षापुर में सड़क दुर्घटना, मौके पर मची चीख पुकार, आधा दर्जन घायल, चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त
Fri, 18 Oct 2024 11:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:05 PM IST
सार
भदोही मार्ग के लक्षापुर में ट्रक और अर्टिगा कार में भिडंत हो गई। घटना में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों का ईलाज जारी है।
विज्ञापन
सड़क दुघर्टना में क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चौरी थाना क्षेत्र लक्षापुर में ट्रक और चार पहिया वाहन की टक्कर में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। देर शाम हुई घटना में दोनों वाहन सड़क के किनारे पलट गई। घायलों का इलाज पास के ही एक निजी चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन
जौनपुर जिले के रामपुर निवासी कार में सवार कुल आठ लोग मिर्जापुर के कछवा से शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही अर्टिका कार लक्षापूर के पट्रोल टंकी के पास पहुंची।
विज्ञापन
हाइवे निर्माण के लिए सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे को देखकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे पीछे से पानी की बोतल लदी आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर कार में जोरदाए टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क के किनारे पलट गए।
विज्ञापन
टक्कर की आवाज सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और किसी तरह वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना में घायल ट्रक चालक विनोद पांडेय (45) निवासी आज़मगढ़ के अलावा अर्टिका में सवार दशरथ (60), मुन्ना (40), नीरज (36), रंजीत (30), बब्बू (27), नरेश (29), चंदा देवी (50) और जानब (28) को चोटें आई है।
गम्भीर रूप से घायल न होने के कारण सभी का इलाज पास के ही निजी चिकित्सालय में कराया गया। जानकारी मिलने के बाद पहुची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।