{"_id":"6110e27e8ebc3e62c206e8b9","slug":"road-accident-in-bhadohi-bike-rididing-up-police-constable-died-due-to-car-collision-he-married-six-months-ago","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही में सड़क हादसाः बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में सड़क हादसाः बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी
Mon, 09 Aug 2021 01:55 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:55 PM IST
सार
हादसे की जानकारी के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। भदोही एसपी राम बदन सिंह, एडिशनल एसपी रविंद्र कुमार वर्मा, सीओ ज्ञानपुर एके सिंह सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे एसपी राम बदन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले के औराई थाना में तैनात सिपाही देवेंद्र यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार सिपाही को बेकाबू कार ने टक्कर मारी थी। जानकारी के मुताबिक, सिपाही देवेंद्र यादव बाइक से गोपीगंज से ज्ञानपुर जा रहे थे। इसी बीच जब वह सिंहपुर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि देवेंद्र बाइक समेत लगभग 20 फुट दूरी पर जाकर गिरे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन अपने निजी वाहन से गंभीर रूप से घायल सिपाही को महाराजा खेत सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र यादव मृत घोषित कर दिया।
इधर, हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई। जिला अस्पताल में पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह, एडिशनल एसपी रविंद्र कुमार वर्मा, सीओ ज्ञानपुर एके सिंह, कोतवाल ज्ञानपुर सत्यनारायण मिश्रा सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सिपाही की मौत पर शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
झांसी जिले के मऊ रानीपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह यादव 2019 बैच के सिपाही थे। देवेंद्र जिले के औराई थाने में मौजूदा समय में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक देवेंद्र की शादी छह माह पहले हुई थी। लेकिन क्रूर काल ने उन्हें असमय ही उनके परिवार से उनको छीन लिया।

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि और सलामी दी जाएगी। इसके साथ ही विभागीय नियमानुसार देवेंद्र के परिजनों की पूरी मदद की जाएगी।