फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Rites and practices are related to culture'

‘संस्कृति से जुड़े हैं संस्कार और व्यवहार’

Mon, 23 Nov 2020 04:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
'Rites and practices are related to culture'
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कौमी एकता सप्ताह में सोमवार को बीएड विभाग की ओर से सांस्कृतिक एकता दिवस का आयोजन किया गया। इसमें देश के सांस्कृतिक समन्वय पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संस्कृति से संस्कार और व्यवहार दोनों जुड़े हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने कहा कि हमारे देश में संस्कृतियों के बीच में एक अच्छा समन्वय है। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. किरण शर्मा ने कहा कि हमारे व्यवहार एवं संस्कार हमारी संस्कृतियों से अभिन्न रूप से जुड़े हुए हैं। जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. शुभ्रा श्रीवास्तव ने भारत की संस्कृति को विदेशियों की ओर से अपनाए जाने पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कुछ स्वार्थी लोग हमारी सांस्कृतिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर रहे हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश शर्मा, डॉ. मंजुला गुप्ता, डॉ. रोशन प्रसाद, मोनिका सरोज, अमित गोयल, विनय मिश्रा, जय सिंह यादव, सर्वेशानंद, डॉ. सुशील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व रविवार को महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की ओर से कमजोर वर्ग दिवस मनाया गया। इसमें प्राचार्य ने समाज के कमजोर वर्ग के समक्ष आने वाले संकट को रेखांकित करते हुए कहा कि बौद्धिक वर्ग का दायित्व है कि निर्बल वर्ग का विश्वास बढ़ाएं। चिंतक एवं समाजशास्त्री डॉ. जयशंकर मिश्र ने अनेक कालखंडों से अर्जित असमानता को विकीर्ण करने का सुझाव दिया। कहा कि सबल को चाहिए कि निर्बल को गले लगाकर उनका कल्याण करें। विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद यादव ने कमजोर वर्ग के उत्थान पर प्रकाश डाला। अर्थशास्त्री डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने कमजोर वर्ग के आर्थिक विकास एवं सामाजिक कल्याण के लिए सरकारी योजनाओं और नीतियों को प्रभावी करने पर जोर दिया। महाविद्यालय के डॉ. घनश्याम मिश्रा, एके मिश्रा, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. सूर्यनाथ खरवार ने भी विचार रखे। इस मौके पर अवधेश सिंह यादव, मनोज विश्वकर्मा, अरुण सिंह कुशवाहा, बालकेश्वर प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed