{"_id":"64b04cc3bcd4dea2f102d7c4","slug":"rewarded-history-sheeter-arrested-after-encounter-bhadohi-news-c-20-1-vns1018-292496-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मुठभेड़ के बाद इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मुठभेड़ के बाद इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
विज्ञापन
भदोही/चौरी। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात कोसवाली के टॉपटेन हिस्ट्रीशीटर व 25 हजार के इनामी आजम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। भदोही के रामरायपुर-कोम मार्ग पर हुए मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस घायल हिस्ट्रीशीटर को निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस कोतवाली क्षेत्र के छेड़ीबीर निवासी आजम की काफी दिनों से तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर आजम कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस बीच भदोही-चौरी सीमा के पास रामरायपुर - कोम मार्ग पर अपने आपको चारों तरफ से घिरा देख आजम ने पुलिस पर फायर झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जो आजम के दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और नगर के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, छिनैती, अपहरण सहित तीन दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त की घेराबंदी की गई थी। जहां पुलिस ने मुठभेड़ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । अभियुक्त की काफी दिनों से तलाश चल रही थी। इसके मकान की कुर्की की जा चुकी है।