फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Revenue Inspector resolved the dispute of the way

राजस्व निरीक्षक ने सुलझाया रास्ते का विवाद

Thu, 21 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Revenue Inspector resolved the dispute of the way
अभोली ब्लाक के गुढ़नपुर-रामनगर और हरदुआ गांव की सीमा पर काफी दिनों से चले आ रहे रास्ते के विवाद को राजस्व निरीक्षक वेदप्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को निस्तारित किया। गांव निवासी रामबहादुर सहित अन्य ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराया था कि यादव बस्ती समेत आस-पास रहने वाले परिवारों को आने-जाने के लिए रास्ता न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तीन गांवों का सीमा विवाद होने के कारण ज्ञानपुर और भदोही तहसील का राजस्व विभाग विवाद को सुलझाने में सफल नहीं हो सके थे। तहसीलदार भदोही के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक वेदप्रकाश सिंह, लेखपाल जयचंद, फकीरचंद मौके पर पहुंच कर विवाद को सुलझा दिया। सुरक्षा की दृष्टि से थाना के मनोज कुमार, भरत प्रसाद, प्रेमचंद पांडेय, देवनारायण यादव, रामबहादुर समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed