{"_id":"6457f9ff13f07cf3280b82b4","slug":"revenue-deposit-of-six-lakhs-on-the-second-day-of-the-investigation-campaign-bhadohi-news-c-20-1-192760-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जांच अभियान के दूसरे दिन छह लाख का राजस्व जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जांच अभियान के दूसरे दिन छह लाख का राजस्व जमा
विज्ञापन
विद्युत विभाग की 10 टीमें दूसरे दिन रविवार को भी गोपीगंज नगर, औराई, ठठरा, महराजगंज में जांच अभियान चलाया। टीम में शामिल कर्मचारियों ने 365 प्रतिष्ठानों तक पहुंच कर राजस्व बकाया, उपयोग में लाये जा रहे अतिरिक्त लोड और कटियामारी को लेकर सक्रियता दिखाई। जांच के दौरान कटियामारी करने वालों में भागदौड़ मची रही। अधिशासी अभियंता सदर आदित्य पांडेय ने बताया कि रविवार की छुट्टी होने के बावजूद टीमें सक्रिय रहीं। दूसरे दिन गोपीगंज नगर में जांच अभियान के दौरान पांच लाख के बकाये राजस्व को जमाकर 15 मीटर बदले गये हैं और 12 ऐसे उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया जो कम क्षमता का पंजीकरण कराकर अधिक लोड का उपयोग कर रहे थे। औराई सर्किल में 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटते हुए 19 बकायेदारों से लगभग 1.20 लाख का बकाया राजस्व जमा कराया है। उपभोक्ता वैध पंजीकरण कराकर विभाग का सहयोग कर सकते हैं। असहयोगात्मक कार्यप्रणाली पर विभाग सख्ती दिखाएगा। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार, एसडीओ ईश्वर शरण सिंह, अभिषेक मौर्य, आरपी यादव, जेई संतकुमार, उमेश गौतम, विश्वनाथ मौर्य, विनोद शुक्ला, कमलेश सिंह, अकरम खान आदि रहे।
इनसेट-
अग्निकांड स्थल पर नहीं मिली कमी,लौटी टीम
ज्ञानपुर। नगर पंचायत घोसिया के वार्ड नंबर एक में हाईवे-सर्विसलेन स्थित एक तीन मंजिले मकान में हुए अग्निकांड मामले में रविवार को विद्युत विभाग ने जांच की है। जांच में मीटर और मेन केबल में किसी तरह की कमी का मामला सामने न आने पर टीम वापस हो गई। वार्ड निवासी रहीम के तीन मंजिले मकान में शनिवार को दोपहर आग लगने के कारण लगभग छह लाख से अधिक का नुकसान का मामला सामने आया था। अग्निशमन विभाग ने जांच प्रक्रिया पूरी करते हुए यह रिपोर्ट दर्शाया था कि मकान में न अग्निशमन यंत्र थे, न कालीन से संबंधित कार्य करने का कोई प्रमाणपत्र ही लिया गया है। एसडीओ विद्युत अभिषेक कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की जांच जेई विश्वनाथ मौर्य की टीम ने करके रिपोर्ट दिया है। रिपोर्ट में विभाग की ओर से लगे मीटर और मेन केबल में कोई कमी सामने नहीं आई है।