फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   resolved to remain barefoot till the construction of Ram temple, took the resolution after seeing in the tent

इस युग में भी शबरी जैसे भक्त: राम मंदिर के निर्माण तक नंगे पांव रहने का संकल्प, सीएम योगी से भी मिले

Sat, 05 Aug 2023 12:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 05 Aug 2023 12:41 PM IST
सार

भक्ति के भाव से भरे भदोही जिले के डीघ ब्लॉक के गोलखरा गांव निवासी रमेश सिंह ने श्रीराम भक्ति की अद्भुत मिसाल पेश की है। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण तक नंगे पांव रहने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन
resolved to remain barefoot till the construction of Ram temple, took the resolution after seeing in the tent
गोलखरा गांव निवासी रमेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम काज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम....संकल्प, दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रभु श्रीराम के प्रति असीम भक्ति से आनंदित भक्तों में श्रीराम चरित मानस के दोहे की यह पंक्ति ऊर्जा भरने का कार्य करती है। भक्ति के इसी भाव से भरे भदोही जिले के डीघ ब्लॉक के गोलखरा गांव निवासी रमेश सिंह ने श्रीराम भक्ति की अद्भुत मिसाल पेश की है। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण तक नंगे पांव रहने का संकल्प लिया है। बीते पांच सालों से वे जूता-चप्पल का त्याग कर चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने सीएम योगी से मिलकर अपने संकल्प की जानकारी दी। बताया कि मंदिर निर्माण होने के बाद वे नंगे पांव ही अयोध्या जाकर अपना संकल्प पूरा करेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी में सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ: राहुल गांधी को दे डाली नसीहत, ज्ञानवापी सर्वे पर भी दिया बयान

विज्ञापन

डीघ ब्लॉक के गोलखरा गांव निवासी रमेश सिंह पेशे से किसान हैं। 2018 के कार्तिक मास के दौरान पंचक्रोशी यात्रा पर गए रमेश सिंह अयोध्या में प्रभु श्रीराम को टेंट में बैठे देख इतने द्रवित हुए कि उन्होंने उसी क्षण जूता-चप्पल त्याग नंगे पांव रहने का दृढ़ संकल्प किया। अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि 2018 में जब वे दर्शन करने गए थे तो प्रभु श्रीराम तिरपाल में विराजमान थे। रामलला के विग्रह के आसपास काफी बड़े-बड़े घास उग आए थे। जिसको देखते ही उनका मन कष्ट से भर उठा। इसके बाद उन्होंने यह संकल्प लिया। बताया कि पिछले पांच सालों से वे नंगे पांव ही रह रहे हैं। 2020 में जब श्रीराम मंदिर का शिलान्यास हुआ तो वे नंगे पांव ही साइकिल चलाकर भदोही से अयोध्या गए थे। बताया कि सुरक्षा कारणों की वजह से वे कार्यक्रम में शामिल तो नहीं हो पाए, लेकिन प्रभु श्रीराम का दर्शन जरूर हुआ। बताया कि उनका संकल्प राम मंदिर के निर्माण तक चलेगा। मंदिर निर्माण के बाद प्रभु का दर्शन करके ही वे अपना संकल्प पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

resolved to remain barefoot till the construction of Ram temple, took the resolution after seeing in the tent
सीएम बोले, अब तो मंदिर बनने लगा न... - फोटो : अमर उजाला

सीएम बोले, अब तो मंदिर बनने लगा न...

रमेश सिंह ने बीते 28 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। अमर उजाला से बताया कि सीएम योगी से मुकालात के दौरान उन्होंने अपने संकल्प के बारे में बताया। इसपर उन्होंने कहा कि अब तो प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने लगा है न...तो अब जूता चप्पल पहन लीजिए। रमेश ने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद उन्होंने नंगे पांव पैदल जाकर प्रभु श्रीराम का दर्शन करने का प्रण लिया है। इसके बाद ही वह जूता-चप्पल धारण करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed