फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Resolution Day: 144 pending cases, 15 resolved

समाधान दिवस:144 मामले लटके,15 का निस्तारण

Sat, 09 Jul 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Resolution Day: 144 pending cases, 15 resolved
ज्ञानपुर। जिले के नौ थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। अधिकारियों के न आने से 144 मामले लटक गए। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें 15 मामलों का निस्तारण करा सकीं। बकरीद, नवमी मेला, सावन माह की तैयारी को लेकर अधिकारी व्यस्त रहे।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली में किसी दिवसाधिकारी के न रहने से सभी 20 मामले संबंधित विभागों को प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने सौंप दिया। सुरियावा कोतवाली में तहसीलदार भदोही सत्यपाल प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर 32 मामले आए जिसमें से एक मामले का निस्तारण कराया जा सका। दुर्गागंज थाने में प्रभारी नायब तहसील भदोही बलवंत उपाध्याय ने आए नौ मामले में से एक का निस्तारण कराया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक चित्रकूट पुरी, लेखपाल उपस्थित रहे। ज्ञानपुर कोतवाली में नायब तहसीलदार ज्ञानप्रकाश और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय की देखरेख में 12 मामले आए, इसमें एक का निस्तारण कराया। ऊंज थाने में नौ मामले आए और नायब तहसीलदार सदर संजय कुमार ने दो मामलों का निस्तारण किया। कोइरौना थाने में छह मामले आए, इसमें किसी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। औराई थाने में 46 मामले आए जिसमें छह मामलों का निस्तारण प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने कराया। चौरी थाने में सात मामले आए इसमें एक का निस्तारण हो सका। भदोही कोतवाली में एसडीएम चंद्रशेखर, सीओ अजय चौहान ने आए 20 मामलों में से तीन का निस्तारण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed