फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Resolution Day: 102 complaints pending

समाधान दिवस: 102 शिकायतें रह गई लंबित

Sat, 28 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Resolution Day: 102 complaints pending
ज्ञानपुर। जिले के सभी थानों में शनिवार को एक बार फिर समाधान दिवस कोरमपूर्ति तक ही सिमट गया। 114 प्रार्थना पत्रों में मात्र 12 का निस्तारण हो सका। लंबित 102 शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। ज्ञानपुर में सीओ भुवनेश्वर पांडेय और तहसीलदार विजय यादव की देखरेख में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व और पुलिस के 16 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें पांच का निस्तारण हो सका। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक रामदरश रहे। दुर्गागंज में प्रभारी निरीक्षक चित्रकूट पुरी और राजस्व निरीक्षक अशोक दूबे की देखरेख में आठ मामले आए, जिसमें दो निस्तारित हुए। सुरियावां थाने में 16 में तीन का निस्तारण किया गया। चौरी थाने में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार और तहसीलदार तनुजा निगम मौजूद रहीं। यहां आए चार में एक का निस्तारण किया गया। कोइरौना में आठ में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। भदोही कोतवाली में 19 शिकायतों में सिर्फ एक का निस्तारण हो सका। औराई कोतवाली में एसडीएम लाल बाबू दूबे और क्षेत्राधिकारी रामलखन मिश्र की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। यहां कुल 43 मामले आए, जिसमें सभी राजस्व विभाग से जुड़े रहे। एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। मौके पर प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ मौजूद रहे। इसी तरह ऊंज और गोपीगंज थानों में आई शिकायतों में ज्यादातर का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed