फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Residential kutcha houses fall, poor homeless

रिहायशी कच्चा घर गिरे, गरीब हुए बेघर

Tue, 21 Jul 2020 04:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Residential kutcha houses fall, poor homeless
सुरियावां के चकपड़री गांव में गिरा कच्चा घर। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/मोढ़। बारिश में कच्चे मकानों पर आफत आ गई है। ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकान बारिश के कारण धराशायी हो गए। सोमवार को सुरियावां और औराई में दो परिवारों के कच्चे मकान गिर गए। इससे गरीब परिवारों को भारी क्षति उठानी पड़ी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ध्वस्त हो चुकी जलनिकासी व्यवस्था का परिणाम है कि जब-जब झमाझम बारिश शुरू होती है, तब-तब गरीब, मजदूर परिवारों को खुले आसमान के नीचे आना विवशता बन जाती है। मलबों में दबकर गृहस्थी के सामान से हाथ धोने वाले परिवारों की सुध लेने की कौन कहे, निरीक्षण करना उचित नहीं समझा जाता।
विज्ञापन

सुरियावां के बलभद्रपुर-चकपड़री गांव निवासी बेईला देवी, चंद्रबली यादव का दर्द है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी तरह कच्चा घर बनाकर परिवार रहता था, लेकिन बारिश की जद में आकर वह भी गिर गया। इससे चावल, आटा, बर्तन, बिस्तर आदि हजारों के सामान दबकर नष्ट हो गए। बेघर परिवार ने जिलाधिकारी से स्थलीय निरीक्षण कराकर क्षतिपूर्ति और रहने के लिए आवास की मांग की। इसी क्रम में औराई के मवैयाहरदोपट्टी गांव निवासी गौरा देवी का भी कच्चा घर गिर जाने से नुकसान उठाना पड़ा। दोनों स्थानों पर किसी प्रकार की जनहानि न होने से गांववासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed