फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Repair of damaged drains and interlocking will be carried out with a budget of 2 million

Bhadohi News: 20 लाख से क्षतिग्रस्त नाली और इंटरलॉकिंग की कराई जाएगी मरम्मत

Mon, 29 Dec 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Repair of damaged drains and interlocking will be carried out with a budget of 2 million
ज्ञानपुर। नगर पंचायत के 11 वार्डों में क्षतिग्रस्त आठ से दस नालियों की मरम्मत कराई जाएगी। नगर पंचायत 15वें वित्त आयोग के बजट से यह कार्य कराया जाएगा। बोर्ड की बैठक में मिले प्रस्तावों के बाद नगर पंचायत की ओर से यह कार्ययोजना तैयार की गई है। इसे जिलाधिकारी के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के 11 वार्डों में करीब 25 हजार की आबादी निवास करती है। छोटी-बड़ी 45 से अधिक नाली है। नगर में पुरानी बाजार, मस्जिद रोड, बालीपुर आदि सहित आठ से दस नालियां ऐसी हैं, जो क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बोर्ड की बैठक में सभासद इस समस्या को उठाते रहते हैं। बोर्ड की बैठकों में सभासदों की ओर से मिले प्रस्तावों के बाद नगर पंचायत ने इसके मरम्मत की कार्ययोजना तैयार की है। आठ से दस नालियों की मरम्मत 15वें वित्त की राशि की जाएगी। इसके लिए 20 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन के पास भेजा गया है। इसके अलावा बालीपुर, जोरई मार्ग, पुरानी बाजार, यादव बस्ती, मजिस्द रोड़ आदि अलग-अलग स्थानों पर इंटरलॉकिंग भी टूटी है। ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि करीब 20 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई। 15वें वित्त आयोग के बजट से कार्य कराया जाएगा। जिला प्रशासन से अनुमति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed