{"_id":"6ae103231ec849202c081fde","slug":"removal-of-speed-breakers-and-zebra-crossings-in-front-of-schools-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-150631-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: स्कूलों के सामने से ब्रेकर-जेब्रा काॅसिंग की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: स्कूलों के सामने से ब्रेकर-जेब्रा काॅसिंग की छुट्टी
विज्ञापन
जंगीगंज-धनतुलीसी मार्ग पर स्थित दयावंती पुंज पब्लिक स्कूल। संवाद
- फोटो : 1
जिले में स्कूल-कॉलेजों के पास यातायात सुरक्षा के हिसाब से सड़क पर इंतजमा नहीं है। 380 विद्यालयों के सामने न ब्रेकर है न जेब्रा काॅसिंग है।
इससे बच्चों को सड़क पार करने में दिक्कत होती है। ज्यादातर विद्यालय हाईवे से लेकर मुख्य मार्गों पर स्थित हैं, जहां से तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही होती है। छुट्टी होने पर शिक्षक वाहनों को रोककर बच्चों को सड़क पार कराते हैं।
जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 1750 विद्यालय हैं। इसमें परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के शामिल है जबकि माध्यमिक शिक्षा परिषद के 196 विद्यालय संचालित हैं।
इनमें 20 प्रतिशत से अधिक विद्यालय मुख्य मार्गों पर स्थित हैं। यहां प्रतिदिन एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते-जाते हैं। ज्ञानपुर में कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर देहाती, अभोली में प्राथमिक विद्यालय मतेथू, कनकपुर, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, चौरी में मदरसा से लेकर कई परिषदीय और इंटर कॉलेज हैं। इसी तरह सीतामढ़ी रोड पर कृष्ण चंद्र पब्लिक स्कूल,लक्ष्मी नारायण मंदिर, प्राथमिक विद्यालय जंगीगंज समेत कई विद्यालय हैं। सुबह विद्यालय खुलने और छुट्टी के समय सड़कों पर विद्यार्थियों की आवाजाही बढ़ जाती है।
विज्ञापन
इसके बावजूद कई विद्यालयों के सामने वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आते। मंगलवार को हमारी टीम ने विद्यालयों के पास सुरक्षा के इंतजाम की पड़ताल की।
कहीं भी ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग नहीं दिखा। स्कूल के शिक्षक ही बच्चों को वाहनों को रोककर सड़क को पार करते दिखे।