{"_id":"67b62b6868bd99f02e067595","slug":"relief-to-former-mlas-nephew-from-high-court-ban-on-arrest-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-122614-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पूर्व विधायक के भतीजे को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पूर्व विधायक के भतीजे को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सपा एवं निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र के भतीजे मनोज मिश्रा को हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक के भतीजे पर हुई पुलिस की कार्रवाई के साथ उसकी गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी है।
पूर्व विधायक इस समय दुष्कर्म के मामले में आगरा की जेल में सजा काट रहे हैं। वहीं उनका बेटा विष्णु मिश्र बरेली और भतीजा मनीष मिश्रा लखीमपुर जेल में बंद है। बीते 16 फरवरी को पुलिस ने पूर्व विधायक के भतीजे मनोज कुमार मिश्रा निवासी खपटिहां हंडिया प्रयागराज के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया था। वह ज्ञानपुर कोतवाली में बलवा, 120 बी समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वह वांछित है। इस कार्रवाई के खिलाफ पूर्व विधायक के भतीजे ने हाईकोर्ट में याचिका डाली। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फिलहाल इस कार्रवाई पर रोक लगा दी है। अधिवक्ता ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका डाली गई थी। जिस पर हाईकोर्ट ने इस कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
-बीते 16 को पुलिस ने अभियुक्त पर 25 हजार इनाम किया था घोषित