फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Relief to farmers, now get e-KYC done by July 31

किसानों को राहत, अब 31 जुलाई तक कराएं ई-केवाईसी

Tue, 07 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Relief to farmers, now get e-KYC done by July 31
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। अब किसान 31 जुलाई तक वह ई-केवाईसी करा सकेंगे। ई-केवाईसी नहीं कराने पर दो लाख 26 हजार किसानों में से 72 हजार की 11वीं किस्त रुक गई है।
विज्ञापन

किसानों को राहत देने के लिए केंद्रीय बजट में छह हजार रुपये वार्षिक देने की व्यवस्था की गई है। शुरूआती दौर में जिले में 1.71 लाख किसानों को योजना का लाभ मिला था। इसके बाद से किसानों की संख्या लगातार बढ़ती गई। वर्तमान में जिले के 2,26,280 किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। भारत सरकार की ओर से सख्त हिदायत के बाद भी ई-केवाईसी कराने को लेकर किसान उदासीन हैं। बीते 31 मार्च तक बड़ी संख्या में किसानों ई-केवाईसी नहीं कराई, जिससे इसकी तिथि 31 मई तक बढ़ा दी गई थी, लेकिन तब भी 72 हजार किसान ई - केवाईसी नहीं करा सके। ऐसे में 31 मई को 11वीं किस्त जारी की गई तो एक लाख 50 हजार किसान ही 11वीं किस्त का लाभ पा सके। उप निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को ई- केवाईसी कराना अनिवार्य हो गया है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को सरकार से राहत मिली है। करीब दो महीने का मौका मिला है। आगामी 31 जुलाई तक किसान हर हाल में ई-केवाईसी करा लें, ताकि उन्हें 11वीं किस्त मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed