फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Relatives refused to adopt the mother of two children who ran away from home

Bhadohi News: घर से भागी दो बच्चों की मां को परिजनों ने अपनाने से किया इनकार

Sun, 18 Jun 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Relatives refused to adopt the mother of two children who ran away from home
ज्ञानपुर। कोईरौना थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले घर से भागी एक महिला रविवार की देर शाम लौट आई और थाने पहुंच गई। पुलिस की सूचना के बाद थाने पहुंचे महिला के मायके और ससुराल वालों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। दरअसल 13 जून को उक्त महिला घर में बिना कुछ बताए अपनी दो बच्चियों को छोड़कर कहीं चली गई। परिजनों ने खोजबीन के बाद थाने में गुमसुदगी की सूचना दी थी। कोइरौना पुलिस के अनुसार वह रविवार को अचानक थाना में पहुंची। सूचना पर थाने पहुंचे मायके व ससुराल वालों ने उसे अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष मक्खन लाल ने बताया कि महिला घर से क्यों और किसके साथ निकली कुछ भी नहीं बताया। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। जिसके कारण वह घर से भागी थी। हालांकि उसने यह नही बताया कि पांच दिनों तक वह कहां थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला को नारी निकेतन भेज दिया गया। सोमवार को उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed